Corona Se Jeetenge hum
पूरी दुनिया में फैली महामारी
मानव सभ्यता पर विपदा भारी
कम पड़ रही सारी तैयारी
जीवन की जंग कितनों ने हारी
फिर भी आस ना छोड़ेंगे हम
कोरोना से जीतेंगे हम
महामारी ने जब तबाही मचाई
सबको सिर्फ उसी की याद आयी
जान की परवाह बिना दिन रात लगा रहता है
वो जीवन-रक्षक डॉक्टर कहलाता है
डॉक्टरों ने हम में भरा है दम
कोरोना से जीतेंगे हम
बढ़ते खतरे से हमें बचाया
पर वो लौटकर घर तक जा न पाया
ऐसे समय में हिम्मत ना हारी
डट कर खड़ी है पुलिस हमारी
उनके समर्पण के आगे कुछ नहीं हमारे गम
कोरोना से जीतेंगे हम
देश को अफ़वाहों से बचाया
मीडिया ने अपना दायित्व निभाया
काम में लगे है सफाई कर्मचारी
कर्तव्यरत है प्रशासनिक अधिकारी
देश सेवा में लगे सभी लोगो को नमन
कोरोना से जीतेंगे हम
आदर्श नागरिक सबका साथ दे रहे
२४ घंटे सिर्फ घर पर रह रहे
परिवार, देश और अपने आप को बचाया
घर बैठे बैठे कोरोना को हराया
भारतीय शक्ति का उदाहरण देंगे हम
कोरोना से जीतेंगे हम
कोरोना से बचना है बहुत आसान
बस रखो छोटी छोटी बातों का ध्यान
हाथों को साबुन से धोते रहिये
दो गज़ की दूरी बनाकर रखिये
"कोरोना को हराना मुश्किल" ये है सिर्फ एक भ्रम
कोरोना से जीतेंगे हम
आस ना छोड़ेंगे हम
कोरोना से जीतेंगे हम
#divyansh
मानव सभ्यता पर विपदा भारी
कम पड़ रही सारी तैयारी
जीवन की जंग कितनों ने हारी
फिर भी आस ना छोड़ेंगे हम
कोरोना से जीतेंगे हम
महामारी ने जब तबाही मचाई
सबको सिर्फ उसी की याद आयी
जान की परवाह बिना दिन रात लगा रहता है
वो जीवन-रक्षक डॉक्टर कहलाता है
डॉक्टरों ने हम में भरा है दम
कोरोना से जीतेंगे हम
बढ़ते खतरे से हमें बचाया
पर वो लौटकर घर तक जा न पाया
ऐसे समय में हिम्मत ना हारी
डट कर खड़ी है पुलिस हमारी
उनके समर्पण के आगे कुछ नहीं हमारे गम
कोरोना से जीतेंगे हम
देश को अफ़वाहों से बचाया
मीडिया ने अपना दायित्व निभाया
काम में लगे है सफाई कर्मचारी
कर्तव्यरत है प्रशासनिक अधिकारी
देश सेवा में लगे सभी लोगो को नमन
कोरोना से जीतेंगे हम
आदर्श नागरिक सबका साथ दे रहे
२४ घंटे सिर्फ घर पर रह रहे
परिवार, देश और अपने आप को बचाया
घर बैठे बैठे कोरोना को हराया
भारतीय शक्ति का उदाहरण देंगे हम
कोरोना से जीतेंगे हम
कोरोना से बचना है बहुत आसान
बस रखो छोटी छोटी बातों का ध्यान
हाथों को साबुन से धोते रहिये
दो गज़ की दूरी बनाकर रखिये
"कोरोना को हराना मुश्किल" ये है सिर्फ एक भ्रम
कोरोना से जीतेंगे हम
आस ना छोड़ेंगे हम
कोरोना से जीतेंगे हम
#divyansh
Comments
Post a Comment